डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा को मिला नया नेतृत्व, मनोज मिश्रा बने अध्यक्ष; सरोज रात्रे को करतला ब्लॉक की कमान

Must Read

2026–28 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, पत्रकार हित, संगठन विस्तार और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाया सर्वोच्च एजेंडा।

- Advertisement -

कोरबा। जिले के डिजिटल मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिलेभर के डिजिटल पत्रकारों की मौजूदगी में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने पर मंथन हुआ और पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में मनोज मिश्रा को सर्वसम्मति से संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं पवन सिन्हा, अनिल राठौर और विवेक साहू को उपाध्यक्ष, चंद्र कुमार श्रीवास को सचिव, जगदीश पटेल को संरक्षक, अजय राय को कार्यक्रम आयोजन प्रमुख, लालबाबू चौधरी को कोषाध्यक्ष और बालकृष्ण राय को उप-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


संगठन की मीडिया गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए जितेन्द्र डडसेना को मीडिया प्रभारी और आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं करतला ब्लॉक से सरोज रात्रे को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी देकर संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
पत्रकार हित और संगठन विस्तार होगा प्राथमिक लक्ष्य
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों की सामूहिक ताकत का प्रतीक है। संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, व्यावसायिक विकास और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेगा।
संरक्षक जगदीश पटेल ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए भी निरंतर प्रयास करेगा।
प्रशिक्षण और सम्मान कार्यक्रम होंगे आयोजित
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में डिजिटल पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम, सम्मान समारोह और मीडिया जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही डिजिटल पत्रकारों की विश्वसनीयता को मजबूत करने और संगठन का विस्तार करने पर विशेष फोकस रहेगा।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा ने पत्रकार हित संरक्षण, संगठन विस्तार और जनपक्षधर पत्रकारिता को नई मजबूती देने की दिशा में अपनी सक्रिय यात्रा शुरू कर दी है।

Latest News

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की तत्परता से 5 दिन बाद गांव में लौटी बिजली, नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही ग्रामीणों ने जताया आभार

कोथारी गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ठप थी बिजली आपूर्ति, विधायक के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने तत्काल...

More Articles Like This