रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की तत्परता से 5 दिन बाद गांव में लौटी बिजली, नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही ग्रामीणों ने जताया आभार

Must Read

कोथारी गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ठप थी बिजली आपूर्ति, विधायक के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने तत्काल लगाया नया 100 केवी ट्रांसफॉर्मर

- Advertisement -

कोरबा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम कोथारी में पिछले पांच दिनों से खराब पड़े 100 केवी विद्युत ट्रांसफॉर्मर के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थापित ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल, विद्यार्थियों की पढ़ाई, खेती-किसानी, व्यापार, मोबाइल संचार सहित दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग को कई बार मौखिक एवं दूरभाष के माध्यम से सूचना दी, लेकिन समाधान नहीं होने पर उन्होंने लिखित आवेदन देकर ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की। आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं रामपुर विधानसभा के विधायक फूल सिंह राठिया को भी भेजी गई।
मामले की जानकारी मिलते ही विधायक फूल सिंह राठिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने तत्काल नया 100 केवी ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी, जिससे पूरे गांव में फिर से रोशनी लौट आई।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से वे अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, पेयजल की समस्या गहरा गई थी और दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। विधायक के त्वरित हस्तक्षेप से समस्या का शीघ्र समाधान होने पर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति विधायक फूल सिंह राठिया की सक्रियता सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं का इसी प्रकार त्वरित समाधान होता रहेगा। विधायक के प्रयासों से समय पर बिजली व्यवस्था बहाल होने पर गांव में खुशी का माहौल है।

Latest News

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा को मिला नया नेतृत्व, मनोज मिश्रा बने अध्यक्ष; सरोज रात्रे को करतला ब्लॉक की कमान

2026–28 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, पत्रकार हित, संगठन विस्तार और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाया सर्वोच्च एजेंडा। कोरबा।...

More Articles Like This