संवाददाता-खिलावनदास महंत
मंगलवार से था लापता, मृतक की पहचान टीभाऊडीह निवासी सुखलाल राठिया के रूप में हुई।
मंगलवार को मछली पकड़ने के लिए घर से निकला एक युवक तीन दिन बाद मृत अवस्था में मिला। उसका शव गदगांव और राबो के बीच स्थित नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुखलाल राठिया (लगभग 50–55 वर्ष), निवासी टीभाऊडीह, थाना पूंजीपथरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को मछली पकड़ने के लिए गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।
गुरुवार को गदगांव और राबो के बीच नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
