रास्ते में गूंजी किलकारी: EMT की सूझबूझ से 108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव

Must Read

करतला/कोरबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला से जिला अस्पताल कोरबा रेफर की गई गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। EMT की सूझबूझ और मितानिन के सहयोग से जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार रमशीला राठिया पति चंदन राम राठिया, उम्र 27 वर्ष, को दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन और मितानिन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चे के गले में नाल फंसने सहित अन्य समस्या को देखते हुए महिला को जिला अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया।

रेफर केस मिलने के बाद सरगबुंदिया 108 एंबुलेंस के EMT कृष्णा श्रीवास और पायलट दिनेश यादव तत्काल महिला को लेकर कोरबा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान गोड़ी के आसपास रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई।

स्थिति को देखते हुए EMT ने तत्काल एंबुलेंस रोककर मितानिन के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के दौरान नवजात के गले में नाल फंसी हुई थी, जिसे EMT कृष्णा श्रीवास ने सूझबूझ और तत्परता से सुरक्षित तरीके से निकाल दिया।

इसके बाद जच्चा और नवजात को जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनों की स्थिति सामान्य और स्वस्थ बताई गई है।

108 एंबुलेंस टीम की तत्परता और EMT की सूझबूझ से रास्ते में पैदा हुई गंभीर स्थिति को संभालते हुए मां और नवजात दोनों की जान सुरक्षित बचाई गई।

Latest News

आदिवासी आश्रम में ‘कागजी खेल’ का शक!बच्चे घर पर… रिकॉर्ड आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खुलासा

34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 के घर रहने का दावा… 40 KM दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार,...

More Articles Like This