बलगीखार स्कूल में ‘दिया’ की डिवाइन वर्कशॉप, युवाओं ने लिया ‘नशा मुक्त भारत–संस्कारयुक्त भारत’ का संकल्प

Must Read

गायत्री परिवार युवा संगठन ‘दिया’ की पहल—विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, सकारात्मक सोच, राष्ट्रभक्ति और व्यसनमुक्त जीवन का दिया संदेश

- Advertisement -


कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया” कोरबा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलगीखार में युवाओं के लिए प्रेरणादायी डिवाइन वर्कशॉप एवं “नशा मुक्त भारत” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति तथा व्यसनमुक्त जीवन के संस्कार विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री कन्हैया लाल चौहान ने परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग, आत्मअनुशासन, स्वाध्याय और सेवा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चरित्रवान और नशामुक्त युवा ही देश को पुनः विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


दिया नारी जागरण प्रमुख सुश्री सविता साहू एवं आस्था साहू ने सकारात्मक चिंतन, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास पर प्रेरक मार्गदर्शन देते हुए नशे के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने सभी को नशा न करने और नशा मुक्त समाज निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।
दिया जिला संयोजक विजेंद्र यादव ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सेवा और संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया, जबकि जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र केवट ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी साहित्य का निःशुल्क वितरण कर नियमित स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य स्नेह शर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समापन पर सभी ने “नशा मुक्त भारत – संस्कारयुक्त भारत” के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
“स्वस्थ युवा – श्रेष्ठ राष्ट्र, संस्कारवान युवा – विश्वगुरु भारत” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Latest News

बलगी में ‘डिवाइन वर्कशॉप’ का आयोजन: विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त और संस्कारित भारत निर्माण का संकल्प

कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन "दिया" कोरबा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर, बलगी में डिवाइन वर्कशॉप...

More Articles Like This