“2 दिन पहले लगा मीटर… और उजड़ गया आशियाना!” शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, मदद के इंतजार में परिवार

Must Read

पंतोरा थाना क्षेत्र के अंगारखार गांव से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंगारखार गांव निवासी तुलसी लहरे के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

- Advertisement -


इस हादसे में घर में रखा धान, चावल, दैनिक उपयोग का पूरा राशन, कपड़े और बेहद जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि सटीक आंकलन अभी संभव नहीं है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस भयावह आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार पूरी तरह बेघर और बेसहारा हो गया है।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि महज 2-4 दिन पहले ही बिजली विभाग द्वारा नया मीटर लगाया गया था, और उसी में हुए शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। ऐसे में कहीं न कहीं विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।
हैरानी की बात यह है कि घटना के घंटों बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आसपास के लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
आज यह परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उनका पूरा राशन और जीवनभर की जमा पूंजी पल भर में राख हो गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या शासन-प्रशासन इस पीड़ित परिवार की सुध लेगा?

👉 प्रशासन से मांग:
पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए
रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की जाए
विद्युत विभाग की लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो
यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक परिवार के उजड़ने की कहानी है। अगर समय रहते मदद नहीं मिली, तो यह परिवार गहरे संकट में डूब सकता है। प्रशासन से अपील है कि तत्काल संज्ञान लेकर मानवीय आधार पर सहायता पहुंचाई जाए।

Latest News

सिस्टम फेल, सरपंच बना मसीहा! शराबी ड्राइवर की लापरवाही से पलटी पिकअप, बाल-बाल बची कई जानें

लैलूंगा थाना क्षेत्र के चिंगारी व गंजपुर के बीच में एक दर्दनाक सड़क हादसा… लेकिन इस हादसे में एक...

More Articles Like This