ब्रेक फेल… और मौत से सीधा सामना! मड़वारानी पहाड़ पर बड़ा हादसा टला

Must Read

उरगा थाना क्षेत्र स्थित माँ मड़वारानी मंदिर पहाड़ से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वाहन में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें 8 से 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने बिना समय गंवाए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

- Advertisement -


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सलखन से श्रद्धालु सुबह लगभग 7 बजे दर्शन के लिए पहाड़ पर पहुंचे थे। लौटते समय वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
सड़क बदहाल, हर कदम पर खतरा
मंदिर तक जाने वाला पहाड़ी मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ऐसे खतरनाक मार्ग पर भारी और ओवरलोड वाहनों का चलना हादसों को न्योता दे रहा है।


ओवरलोडिंग और लापरवाही बनी वजह
क्षमता से अधिक लोगों को पिकअप में बैठाकर पहाड़ पर ले जाना नियमों की खुली अनदेखी है। साथ ही, ऐसे जोखिम भरे रास्ते पर वाहन चलाते समय चालक की लापरवाही भी सामने आ रही है। बार-बार हो रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि सुरक्षा नियमों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
प्रशासन और समिति पर उठे सवाल
यह कोई पहली घटना नहीं है, बावजूद इसके न तो सड़क सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए गए और न ही यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई। मंदिर समिति और प्रशासन की उदासीनता से श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

समय रहते जरूरी कदम
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द सड़क मरम्मत, ओवरलोडिंग पर सख्ती और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। आस्था के साथ सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।

Latest News

“2 दिन पहले लगा मीटर… और उजड़ गया आशियाना!” शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, मदद के इंतजार में परिवार

पंतोरा थाना क्षेत्र के अंगारखार गांव से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई...

More Articles Like This