शिक्षा के साथ संस्कार का संकल्प! डी.आई. पब्लिक स्कूल पचपेड़ी में धूमधाम से मना प्रथम शाला प्रवेश उत्सव

Must Read

निःशुल्क पुस्तक, ड्रेस, जूते का वितरण, शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर दिया गया विशेष संदेश, वृक्षारोपण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन।

- Advertisement -

पचपेड़ी/करतला विकासखंड के डी.आई. पब्लिक स्कूल, पचपेड़ी में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज़ उत्साह, उल्लास और प्रेरणा के साथ हुआ। प्रथम शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें, कॉपियां, स्कूल ड्रेस और जूते वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर नारी सशक्तीकरण जिला प्रमुख सविता साहू ने शिक्षा के साथ संस्कारों की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा केवल रोजगार नहीं देती, बल्कि विद्या इंसान को संस्कार, विवेक और बेहतर जीवन जीने की दिशा भी देती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और समय का सदुपयोग करने की सीख दी, वहीं अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विद्यालय के सचिव कमलेश कँवर ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिया। वहीं समिति के उपाध्यक्ष रोहित कुमार बरेठ ने अभिभावकों से विद्यालय के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया।


विद्यालय की अध्यक्ष सिम्मी पटेल ने भरोसा दिलाया कि विद्यालय समिति प्रत्येक विद्यार्थी को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में अरुण सारथी ने प्रेरणादायी प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य तय करने, सकारात्मक सोच अपनाने और निरंतर मेहनत करते रहने का संदेश दिया।


अंत में वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


PUBLIC 24X7 LIVE – जहाँ शिक्षा, समाज और सकारात्मक बदलाव की हर खबर सबसे पहले।

Latest News

BIG BREAKING | पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम पर दो फर्जी RTI आवेदन! पहचान का दुरुपयोग कर रची गई साजिश? पुलिस ने शुरू...

कोरबा। जिले में पहचान के कथित दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के...

More Articles Like This