कोरबा | भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री ने संगठन का विस्तार करते हुए कोरबा निवासी अरशद लारी को छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अनीस गाजी (एडवोकेट) द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई।
संगठन ने अरशद लारी की सक्रियता, जनहित के मुद्दों पर उनकी भागीदारी और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद अरशद लारी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाना तथा संगठन की नीतियों और विचारों को प्रदेश के हर किसान तक पहुँचाना होगी।
अरशद लारी की नियुक्ति पर क्षेत्र के किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।
