पुरेना मड़वारानी में बिजली खंभे में दौड़ रहा था करंट, दो महीने के बछड़े से बिछड़ी गौमाता

Must Read

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत पुरेना मड़वारानी से बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां बिजली के खंभे में करंट आने से एक गौमाता की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत गाय का दो महीने का छोटा बछड़ा भी है, जो अब अपनी मां से बिछड़ गया है।

- Advertisement -


ग्रामीणों के अनुसार इसी खंभे से पहले भी करंट फैलने के कारण एक अन्य गौमाता की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि अगर पहली घटना के बाद बिजली विभाग ने गंभीरता दिखाई होती, तो आज यह दूसरी जान नहीं जाती।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खंभे में लंबे समय से करंट उतर रहा था और इसकी जानकारी भी लोगों को थी, लेकिन शिकायत और सुधार के अभाव में लगातार हादसे हो रहे हैं।
अब गांव में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने इस खतरनाक खंभे को ठीक नहीं कराया, तो भविष्य में किसी इंसान की जान भी जा सकती है।
फिलहाल ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे किसी बड़ी और अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Latest News

आदिवासी आश्रम में ‘कागजी खेल’ का शक!बच्चे घर पर… रिकॉर्ड आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खुलासा

34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 के घर रहने का दावा… 40 KM दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार,...

More Articles Like This