“संस्कारवान युवा – सशक्त राष्ट्र” : गायत्री परिवार के युवा संगठन ‘दिया’ ने छेड़ी राष्ट्र निर्माण की मुहिम

Must Read

नशामुक्ति, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर विद्यालयों और समाज के युवाओं तक पहुंचेगा संगठन।

कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा संगठन “दिया” ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से एक व्यापक जनजागरण अभियान शुरू किया है। संगठन का मुख्य लक्ष्य युवाओं को संस्कारवान, चरित्रवान, नशामुक्त, स्वावलंबी एवं राष्ट्रभक्त बनाना है।

- Advertisement -


संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि “दिया” विद्यालयों, महाविद्यालयों और समाज के प्रत्येक युवा तक पहुँचकर नशा मुक्ति, व्यक्तित्व परिष्कार, नैतिक शिक्षा, सेवा, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाएगा। अभियान के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
संगठन का मानना है कि “जब युवा संस्कारित होगा, तभी परिवार सशक्त होगा और जब परिवार सशक्त होगा, तभी राष्ट्र समृद्ध होगा।” इसी विचार को आधार बनाकर युवाओं में चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना विकसित करने का अभियान चलाया जा रहा है।

युवा संगठन “दिया” ने अपना संकल्प भी दोहराया है—
“हर विद्यालय में संस्कार, हर युवा नशामुक्त, हर हृदय राष्ट्रभक्ति।”
गायत्री परिवार ने समाज के युवाओं, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों से इस अभियान में सहभागी बनकर एक संस्कारित, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This