कोरबा में खौफनाक कांड: पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, सिर लेकर बैठा रहा!

Must Read

कोरबा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
यह पूरा मामला रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी चैत कुंवर को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कथित रूप से कटा हुआ सिर लेकर घर में ही बैठा रहा और लोगों को घटना के बारे में बताता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी गांव के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास भी कुछ देर तक रुका रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

- Advertisement -

दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह घटना एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली साबित हुई है, जहां शक ने एक खुशहाल जीवन को खौफनाक अंजाम तक पहुंचा दिया।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This