हल्की बारिश ने खोली बिजली विभाग की पोल! दो-दो खंभों समेत ट्रांसफार्मर गिरे, कई गांव अंधेरे में

Must Read

संवाददाता- खिलावन दास महंत

- Advertisement -

घरघोड़ा के बाहीयामुंडा पंचायत के पंडरीपानी में बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने बिजली विभाग की गुणवत्ता और लापरवाही पर उठाए सवाल

घरघोड़ा/रायगढ़। घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत बाहीयामुंडा अंतर्गत पंडरीपानी में हल्की हवा और मामूली बारिश ने बिजली विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक नहीं, बल्कि दो-दो बिजली के खंभों पर लगे ट्रांसफॉर्मर धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई किसान, राहगीर या मवेशी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

इस समय किसान खेती-किसानी के कार्य में जुटे हुए हैं। यदि यह हादसा कुछ देर पहले या बाद में होता तो किसी की जान भी जा सकती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे आसपास के कई गांव अंधेरे में डूब गए हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा लगाए गए खंभों और ट्रांसफॉर्मरों की गुणवत्ता बेहद खराब है। उनका कहना है कि जो संरचना हल्की हवा और बारिश भी नहीं झेल सकी, उसकी मजबूती पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर व बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब मामूली मौसम में ही ट्रांसफॉर्मर और खंभे धराशायी हो रहे हैं, तो बारिश के पूरे सीजन में ग्रामीणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते अपनी लापरवाही पर जवाब देगा?

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This