“28-29 लाख के घोटाले का आरोप! सहकारी समिति पर फूटा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का गुस्सा, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन”

Must Read

सिवनी सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जांच और बर्खास्तगी की मांग।

- Advertisement -

जांजगीर-चांपा | जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिवनी में कथित 28 से 29 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समिति के मनोनीत अध्यक्ष प्रमोद देवांगन और कंप्यूटर ऑपरेटर श्रवण कुमार कश्यप को तत्काल हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सिंह क्षत्री ने आरोप लगाया कि समिति की बड़ी राशि का अनियमित आहरण किया गया, लेकिन अब तक न तो निष्पक्ष जांच हुई और न ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ऑडिट प्रक्रिया में भी गंभीर गड़बड़ियां हुईं और ऑडिटर ने गलत ऑडिट रिपोर्ट तैयार की, जिसकी दोबारा जांच कर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई है।


ज्ञापन में उपायुक्त सहकारिता और सहकारिता विस्तार अधिकारी, बलौदा पर भी मामले को दबाने और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है। पार्टी का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित किए जाने के बावजूद अध्यक्ष के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जिले में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Latest News

हल्की बारिश ने खोली बिजली विभाग की पोल! दो-दो खंभों समेत ट्रांसफार्मर गिरे, कई गांव अंधेरे में

संवाददाता- खिलावन दास महंत घरघोड़ा के बाहीयामुंडा पंचायत के पंडरीपानी में बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने बिजली विभाग की गुणवत्ता...

More Articles Like This