साजापानी सड़क घोटाले की होगी जांच! शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, 4 जून को मौके पर पहुंचेगी जांच टीम

Must Read

“5 लाख की सड़क पर शिकायत का असर! अब होगी जांच, 4 जून को खुल सकता है भ्रष्टाचार का राज”

- Advertisement -

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत साजापानी में कथित सड़क निर्माण भ्रष्टाचार के मामले ने अब प्रशासन को भी सक्रिय कर दिया है। पांच लाख रुपये की लागत से जिला खनिज न्यास (DMF) मद से बनी सड़क के उखड़ने और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जनपद पंचायत करतला ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अब 4 जून को जांच दल गांव पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल करेगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जे.जे.एफ. के राज्य सचिव शिवचरण चौहान ने साजापानी में वर्ष 2019 में निर्मित सड़क में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत सौंपी थी। शिकायत में कहा गया था कि पांच लाख रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही समय में उखड़ गई और वर्तमान में बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय से शिकायत जनपद पंचायत करतला भेजी गई। इसके बाद जांच दल का गठन किया गया। जनपद पंचायत करतला के विकास विस्तार अधिकारी एवं जांच दल के सदस्य यशवंत कुमार बघेल द्वारा जारी पत्र में ग्राम पंचायत साजापानी के सचिव और सरपंच को 4 जून 2026 को दोपहर 12 बजे समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच दल गांव पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य, गुणवत्ता, खर्च की गई राशि और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगा। प्रशासन का कहना है कि जांच प्रतिवेदन तैयार कर निर्धारित समय सीमा में उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

इधर ग्रामीणों की निगाहें अब जांच पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष हुई तो सड़क निर्माण में हुई कथित गड़बड़ियों की सच्चाई सामने आ सकती है। साथ ही बरसात से पहले सड़क की मरम्मत की मांग भी तेज हो गई है।

Latest News

आदिवासी आश्रम में ‘कागजी खेल’ का शक!बच्चे घर पर… रिकॉर्ड आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खुलासा

34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 के घर रहने का दावा… 40 KM दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार,...

More Articles Like This