सिस्टम फेल, सरपंच बना मसीहा! शराबी ड्राइवर की लापरवाही से पलटी पिकअप, बाल-बाल बची कई जानें

Must Read

लैलूंगा थाना क्षेत्र के चिंगारी व गंजपुर के बीच में एक दर्दनाक सड़क हादसा… लेकिन इस हादसे में एक बड़ी सीख भी छिपी है।

- Advertisement -


करीब 35 लोगों को भेड़-बकरियों की तरह भरकर ले जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई… जिसमें 15 लोग घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी… लेकिन हैरानी की बात ये रही कि 1 घंटे तक कोई मदद मौके पर नहीं पहुंची।


और यहीं पर सामने आई इंसानियत की मिसाल…
ग्राम चिंगारी निवासी सरपंच पोथीराम सिदार और स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए खुद मोर्चा संभाला… और अपने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अगर समय रहते सरपंच और ग्रामीण मदद नहीं करते… तो ये हादसा और भी भयावह हो सकता था।
घायलों और ग्रामीणों ने सरपंच का आभार जताते हुए कहा—
“आज अगर हम सुरक्षित हैं, तो सिर्फ उनकी तत्परता की वजह से।”


बताया जा रहा है कि पिकअप चालक शराब के नशे में था और बिना किसी सुरक्षा के लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था।
अब सवाल ये है—
👉 कब सुधरेगा सिस्टम?
👉 कब थमेगा शराबी ड्राइवरों का आतंक?
फिलहाल, इस हादसे में जहां प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई… वहीं सरपंच और ग्रामीणों की इंसानियत ने कई जिंदगियां बचा ली।

Latest News

आदिवासी आश्रम में ‘कागजी खेल’ का शक!बच्चे घर पर… रिकॉर्ड आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खुलासा

34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 के घर रहने का दावा… 40 KM दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार,...

More Articles Like This