छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ में नई नियुक्तियां

Must Read

कोरबा, 20 मई 2025। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ में दो नई नियुक्तियां की गई हैं। दर्री ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भागवत दिवान जी को नियुक्त किया गया है, जबकि बालकों नगर अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र साहू को नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना द्वारा की गई है, जो प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और प्रदेश सह सचिव हरिश तिवारी की सहमति से की गई है। दोनों नए ब्लॉक अध्यक्षों को 7 दिन के भीतर अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियुक्ति के बाद भागवत दिवान जी और जितेंद्र साहू ने अपने पदों को संभाल लिया है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हैं। इस नियुक्ति से पत्रकार संघ में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

Latest News

“संस्कारवान युवा – सशक्त राष्ट्र” : गायत्री परिवार के युवा संगठन ‘दिया’ ने छेड़ी राष्ट्र निर्माण की मुहिम

नशामुक्ति, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर विद्यालयों और समाज के युवाओं तक पहुंचेगा...

More Articles Like This