छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ में नई नियुक्तियां

Must Read

कोरबा, 20 मई 2025। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ में दो नई नियुक्तियां की गई हैं। दर्री ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भागवत दिवान जी को नियुक्त किया गया है, जबकि बालकों नगर अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र साहू को नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना द्वारा की गई है, जो प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और प्रदेश सह सचिव हरिश तिवारी की सहमति से की गई है। दोनों नए ब्लॉक अध्यक्षों को 7 दिन के भीतर अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियुक्ति के बाद भागवत दिवान जी और जितेंद्र साहू ने अपने पदों को संभाल लिया है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हैं। इस नियुक्ति से पत्रकार संघ में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

Latest News

आदिवासी आश्रम में ‘कागजी खेल’ का शक!बच्चे घर पर… रिकॉर्ड आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खुलासा

34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 के घर रहने का दावा… 40 KM दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार,...

More Articles Like This