“हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, गांव में हड़कंप… प्रशासन के लिए बनी चुनौती”

Must Read

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम मुकेश सांडेय, उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है, जो सोमवार शाम लगभग 5 बजे अचानक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक घरेलू विवाद से परेशान बताया जा रहा है और अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ना की बात कह रहा है।
युवक अभी भी टावर पर मौजूद है, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
और स्थानीय लोग लगातार युवक को समझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।
सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में भीड़ को दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This