शराब दुकान की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या,हत्या के बाद शराब दुकान में चोरी की आशंका,पुलिस कर रही मामले की जांच

Must Read

प्रदेश के जांजगीर जिले में चांपा स्थित ग्राम सिवनी में संचालित शराब दुकान की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मियों की निर्ममता से हत्या कर दी गई। दोनों सुरक्षाकर्मी एक ही खाट पर सोए हुए थे जिनकी लाश सुबह सुबह लोगों ने देखी। देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और जांच में जुट गई। सुरक्षाकर्मियों की हत्या के बाद शराब दुकान में चोरी की आशंका भी जताई जा रही है क्योंकि शराब दुकान का ताला टूटा हुआ पाया गया है। चांपा एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं जिनके द्वारा हर पहलु की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Latest News

आदिवासी आश्रम में ‘कागजी खेल’ का शक!बच्चे घर पर… रिकॉर्ड आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खुलासा

34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 के घर रहने का दावा… 40 KM दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार,...

More Articles Like This