राज्योत्सव के तहत बालको में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, 54 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Must Read

निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिला स्थान

- Advertisement -

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के 26वें आयोजन के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में 31 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), बालकोनगर में विकासखंड स्तरीय विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 20 विद्यालयों के लगभग 54 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान निबंध, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तीनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

निबंध प्रतियोगिता

 प्रथम स्थान – भानु गुप्ता, सेजेस रूआबांधा साडा, कोरबा। द्वितीय स्थान – रिया पाण्डेय, बी.टी.आई. हायर सेकेंडरी स्कूल, बालको।

तृतीय स्थान – हिमानी सोनी, पीएम श्री सेजेस बालको।

भाषण प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – आयुषी सिंह, पीएम श्री सेजेस बालको।

 द्वितीय स्थान – जानी पटेल, पीएम श्री सेजेस तिलकेजा। तृतीय स्थान – प्रिया साहू, सेजेस साडा कन्या, कोरबा।

क्विज प्रतियोगिता

 प्रथम स्थान – दृष्टि धीवर, बी. बाल सदन उच्चतर माध्यमिक शाला, बालको।

द्वितीय स्थान – दिनेश कुरी, पीएम श्री सेजेस बालको।

तृतीय स्थान – जिया, हाई स्कूल गढ़ उपरोड़ा।

शिक्षा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री टी.पी. उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र साहू, बीआरसीसी श्री अनिल रात्रे, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मनहर, व्याख्याता संजय दुबे, प्रधानपाठक श्री कश्यप, सीएसी बालको संकुल क्रमांक-01 के श्री सत्यनारायण मनहर सहित जनप्रतिनिधि श्री सत्येन्द्र दुबे (पार्षद वार्ड क्रमांक-42 एवं सचेतक, पार्षद दल) तथा पीएम श्री सेजेस बालको की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र नाथ दुबे उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कृष्णा रानी मनहर सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

निर्णायक मंडल ने की विद्यार्थियों की सराहना

विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित निर्णायकगण, आचार्यों एवं व्याख्याताओं ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के प्रदर्शन को उत्साहवर्धक बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और सामान्य ज्ञान को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। साथ ही राज्योत्सव के माध्यम से शिक्षा, प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया।

Latest News

परिजन करते रहे कॉल, नहीं उठा फोन… घर पहुंचे तो सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलिहाभांठा में एक 20 वर्षीय युवक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई...

More Articles Like This