पूर्व गृहमंत्री के गृह ग्राम में रहस्यमयी मौत! तालाब से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

Must Read

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाभांठा में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के लहुट डबरी तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही देखते ही देखते तालाब किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह तालाब के पास गए कुछ लोगों ने पानी में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति समझने की कोशिश करते दिखे।
घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को उन्होंने पहले कभी गांव में नहीं देखा था। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कौन था और इस तालाब तक कैसे पहुंचा।
अब पुलिस की जांच के बाद ही मौत का कारण और पूरी कहानी सामने आ सकेगी। फिलहाल गांव में दहशत और सवालों का माहौल बना हुआ है।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This