घरघोड़ा में दर्दनाक हादसा! मवेशियों की लड़ाई में फंसा बाइक सवार पूर्व सरपंच, हालत गंभीर

Must Read

#संवाददाता-खिलावन दास महंत #

- Advertisement -

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रायकेरा का पूर्व सरपंच बाइक से घर लौट रहा था, तभी कोटरीमाल के पास अचानक दो मवेशी आपस में लड़ते हुए उसकी बाइक से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस सहायता आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। घायल व्यक्ति अकेला था और उसके सिर में गंभीर चोट आई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा मवेशियों के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
वहीं, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले चलाई गई गौठान योजना पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन आज वे गौठान या तो खंडहर बन चुके हैं या उपयोग में नहीं हैं।


फिलहाल घायल पूर्व सरपंच की हालत गंभीर बताई जा रही है, और इलाके में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This