उमरेली में शराब दुकान बनी मुसीबत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Must Read

ग्राम पंचायत उमरेली के हृदय स्थल कहे जाने वाले मुख्य मैदान में चल रही देसी–अंग्रेजी शराब दुकान अब ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि दुकान के बाहर रोज़ शराबी खुलेआम शराब पीते हैं और पानी मिले डिस्पोज़ल को मैदान में ही फेंक देते हैं, जिससे लगातार गंदगी फैल रही है। यही नहीं, शराब की टूटी हुई बोतलों से कई लोग पहले ही चोटिल हो चुके हैं।

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के खेलने और लोगों के आने-जाने वाले इस मैदान को शराबियों ने असुरक्षित बना दिया है। नाराज़ ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है और साफ कहा है कि शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव का माहौल ख़राब न हो और लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This