बेटी की शादी रोकने की साजिश? कार्ड फाड़ने के आरोप में दो शिक्षकों की शिकायत

Must Read

रायगढ़ जिले में बेटी की शादी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम फत्तेगंज निवासी ननकी सिंह कंवर ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी वंदना कंवर की तय शादी को रुकवाने की साजिश रची जा रही है और शादी के निमंत्रण कार्ड तक फाड़े जा रहे हैं।
परिवार का आरोप है कि ग्राम बन्हर निवासी महेत्तर सिंह कंवर और करौवाडीह निवासी मानसिंह कंवर, जो सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, समाज में “गद्दीदार” बनकर लोगों को डराने, समाज से बाहर करने और पैसे वसूलने का काम करते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि दोनों लोग समाज में फूट डालकर अपना दबदबा कायम रखना चाहते हैं।

- Advertisement -


पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शादी में विघ्न डालने की कोशिशों से पूरे घर में डर और तनाव का माहौल है। कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की गई है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए ताकि बेटी की शादी बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके।

Latest News

भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री को मिला नया मीडिया चेहरा, अरशद लारी बने छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी

कोरबा | भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री ने संगठन का विस्तार करते हुए कोरबा निवासी अरशद लारी को...

More Articles Like This