पहंदा हाईवे पर अज्ञात बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, चालक फरार

Must Read

कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा हाईवे रोड के बगल स्थित सर्विस रोड का है, जहां ग्राम पहंदा निवासी 70 वर्षीय रामलाल को एक अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
घटना में रामलाल को हाथ-पैर में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया गया। इस दौरान पायलट सुखदास महंत और ईएमटी नारायण दास वैष्णव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -


क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Latest News

आदिवासी आश्रम में ‘कागजी खेल’ का शक!बच्चे घर पर… रिकॉर्ड आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खुलासा

34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 के घर रहने का दावा… 40 KM दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार,...

More Articles Like This