“जनदर्शन में गूंजा वार्ड-14 का मामला! ‘पानी माँगो तो धमकी?’—बोर-बोरिंग में गड़बड़ी और दबाव के आरोप”

Must Read

कोरबा। बांकीमोंगरा के कटाईनार वार्ड क्रमांक 14 का बोर-बोरिंग विवाद अब सीधे कलेक्टर जनदर्शन तक पहुंच गया है—और साथ ही उठे हैं ऐसे सवाल, जो सिस्टम की कार्यशैली पर उंगली उठाते हैं।
जनदर्शन में  शिकायत कर समाजसेविका डिंकी कौर ने आरोप लगाया है कि वार्ड में लंबे समय से पानी के लिए लोग जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
शिकायत में कहा गया है कि बोरिंग कार्य में “चयनात्मक रवैया” अपनाया जा रहा है—जहां जरूरत सबसे ज्यादा है, वहां काम नहीं; और जहां सवाल उठते हैं, वहां दूसरी जगह काम! यह महज संयोग है या कुछ और—यही सबसे बड़ा सवाल है।
मामला यहीं नहीं रुकता। डिंकी कौर का आरोप है कि आवाज उठाने की “कीमत” भी चुकानी पड़ी। उनके मुताबिक, पार्षद पक्ष द्वारा मीटिंग में बुलाकर बयान वापस लेने का दबाव बनाया गया और साफ शब्दों में कहा गया—
👉 “बयान वापस लो… नहीं तो FIR के लिए तैयार रहो।”
आवेदन में यह भी आरोप दर्ज है कि मीटिंग के दौरान उनके साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया। एक महिला को इस तरह बुलाकर दबाव बनाना—क्या यही है जनप्रतिनिधित्व की कार्यशैली?
अब बड़ा सवाल—
क्या पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए आवाज उठाना “गुनाह” बन गया है?
क्या शिकायत करने पर डराने-धमकाने की संस्कृति पनप रही है?
और क्या बोर-बोरिंग जैसे काम भी अब सवालों के घेरे में हैं?
मामला कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज हो चुका है। अब निगाहें प्रशासन पर हैं—क्या निष्पक्ष जांच होगी, या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This