“सिमगा के वनांचल में शिक्षा का उत्सव: तिलक, पाठ्यपुस्तक और नशामुक्ति रैली के साथ हुआ नए सत्र का आगाज”

Must Read

दूरस्थ वनांचल सिमगा में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत, निकली नशामुक्ति रैली

- Advertisement -


कोरबा। पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में शनिवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों और गणवेश का वितरण किया गया। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों ने गांव में नशामुक्ति रैली निकालकर जागरूकता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, जनपद पंचायत सदस्य भारत सिंह सिदार, ग्राम पंचायत सिमगा की सरपंच श्रीमती गायत्री आयाम तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष जय कुमार सिदार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने की।
अतिथियों ने कक्षा पहली, छठवीं और नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए गणवेश भी वितरित किए गए।


मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम और जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने का संदेश दिया।
प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने संकुल सिमगा और गडरा के विद्यालयों के परीक्षा परिणाम एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए ग्राम भ्रमण किया और नशामुक्ति रैली निकालकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण, ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This