रामनिवास टॉकीज एवं ओटी टॉकीज चौक पर भीषण गर्मी में राहत, देवांगन धर्मशाला ट्रस्ट ने शुरू किया शीतल पेयजल वितरण

Must Read

संवाददाता-खिलावन दास महंत

- Advertisement -

भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से देवांगन धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा रामनिवास टॉकीज चौक एवं ओटी टॉकीज के पास शीतल पेयजल का वितरण किया जा रहा है। इस पहल से राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।


ट्रस्ट के इस सराहनीय कार्य में मुख्य रूप से चेतन देवांगन, विनीता देवांगन, ईश्वरी देवांगन, शकुन देवांगन, आंशिक देवांगन, देवकी देवांगन, देवेंद्र, जिया, मिहिर, वेदिका की सक्रिय भूमिका रही।
इसके अलावा समाज के अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिनमें सुरेश गोयल, हेमन्त चावड़ा, सुरेश भाई, संजू छाबड़ा, फुलेंद्र सिंह, सीटू अग्रवाल, दीपक गोलू, अरुण मोहिनी, गुड्डू बजीनिया, अशोक सिंह, सुरेश कॉपी और ओमी अग्रवाल की विशेष सहभागिता रही।

ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया है।

Latest News

“मौत बनकर दौड़ रही ओवरलोड पिकअप… इंसानों को बना दिया जानवरों जैसा माल”

"घरघोड़ा से खिलावन दास महंत की रिपोर्ट" पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 14 एमटी 4655 इन दिनों सड़कों पर चलता-फिरता खतरा...

More Articles Like This