“फरसवानी में दो राकेशों की भिड़ंत — नौकरी ठगी के पुराने आरोपों से घिरे युवक पर फिर बवाल, दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस जांच में जुटी”

Must Read

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में देर रात दो युवकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार, राकेश श्रीवास रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अपने संजय नगर स्थित घर में परिवार के साथ मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही राकेश तिवारी अपने साथी बिज्जू महाराज के साथ स्कूटी से श्रीवास के घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो दोनों युवक वहां से चले गए।

इसके बाद रात करीब 10:30 बजे सोन फ्यूल पेट्रोल पंप संचालक जय नारायण सोनी ने श्रीवास को फोन कर बताया कि राकेश तिवारी पेट्रोल पंप में मौजूद है और अपशब्द कह रहा है। सूचना पर श्रीवास वहां पहुंचा, जहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और मारपीट की स्थिति बन गई।

घटना के दौरान पेट्रोल पंप संचालक ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। राकेश श्रीवास ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और कहा कि झगड़े में उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं, राकेश तिवारी ने भी अपने खिलाफ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राकेश तिवारी पूर्व में भी नौकरी का झांसा देकर ठगी के मामलों में जेल जा चुका है और अक्सर राजनीतिक नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर खुद को प्रभावशाली बताता है।

हालांकि, इस संबंध में राकेश तिवारी का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर साक्ष्य एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Latest News

चिकनीपाली धान खरीदी केंद्र में अवैध धान का खेल बेनकाब, शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

चिकनीपाली धान खरीदी केंद्र में संदिग्ध तरीके से पहुंचे दो ट्रैक्टर धान ने एक बार फिर धान खरीदी व्यवस्था...

More Articles Like This