कोरबा/ गांव की उभरती हुई नन्ही कलाकार खुशी रजक ने नवरात्रि पर्व पर अपनी मधुर आवाज़ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। खुशी ने देवी भक्ति गीत गाकर एल्बम बनाया है, जिसे लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
गौरतलब है कि खुशी रजक के इस गीत को रिलीज़ हुए अभी सिर्फ 12 घंटे ही हुए हैं और इतने कम समय में ही इसे 80 हजार लोगों ने देखा है। ग्रामीण क्षेत्र से निकली इतनी बड़ी सफलता ने खुशी को एक नई पहचान दिलाई है।
खुशी की मधुर आवाज़ और भक्ति से भरे बोल श्रोताओं को खूब भा रहे हैं। गांववाले भी उसकी इस उपलब्धि से गर्व महसूस कर रहे हैं। नवरात्रि पर्व के अवसर पर रिलीज़ हुआ यह गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह लाखों दर्शकों तक पहुंचेगा।
