कोरबा। जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक (SI) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 4 एएसआई का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजेश तिवारी को CSEB चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उरगा थाना, सिविल लाइन रामपुर सहित अन्य महत्वपूर्ण थानों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
इस फेरबदल में एक प्रशिक्षु DSP की भी पदस्थापना की गई है, जिससे पुलिसिंग को और मजबूत करने की मंशा साफ नजर आ रही है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नए सेटअप के बाद अब पुलिसिंग में तेजी और सख्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
उरगा थाना, रजगामार-सीएसईबी चौकी में फेरबदल, प्रशिक्षु DSP की भी पदस्थापना
Must Read
