परिजन करते रहे कॉल, नहीं उठा फोन… घर पहुंचे तो सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

Must Read

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलिहाभांठा में एक 20 वर्षीय युवक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत महतो के रूप में हुई है। वह करतला आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।
परिजनों के घर लौटने पर सामने आई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और इंद्रजीत घर पर अकेला था। परिजन उसे बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। काफी देर तक फोन नहीं उठाने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद किसी तरह घर के अंदर प्रवेश किया गया, जहां इंद्रजीत फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे घर में मातम पसर गया।
शिक्षक के पुत्र की मौत से परिवार सदमे में
बताया जा रहा है कि मृतक इंद्रजीत महतो के पिता दिलीप महतो शिक्षक हैं और कोरकोमा स्कूल में पदस्थ हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

Latest News

आदिवासी आश्रम में ‘कागजी खेल’ का शक!बच्चे घर पर… रिकॉर्ड आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खुलासा

34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 के घर रहने का दावा… 40 KM दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार,...

More Articles Like This