सहकारी सप्ताह पर बरपाली जिला सहकारी बैंक में ध्वजारोहण, जनप्रतिनिधियों और किसानों की रही गरिमामयी उपस्थिति

Must Read

सहकारिता की भावना को मजबूत करने का दिया संदेश, बैंक स्टाफ एवं कृषक हुए शामिल।

- Advertisement -

बरपाली। सहकारी सप्ताह के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बरपाली में सोमवार को गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज झा उपस्थित रहे। उनके साथ बरपाली सरपंच भुनेश्वर बिंझवार, जनपद सदस्य नीता राकेश यादव, शाखा प्रबंधक सतीश राठौर, पीयूष गुरुद्वान, त्वरिता तिवारी, कृष्णा बिंझवार, बिहारी लाल साहू सहित बैंक के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं  कृषक मौजूद रहे।
इस अवसर पर सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को सहकारी संस्थाओं से जुड़कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This