2.64 लाख पौधों से हरा होगा कोरबा, जंगल बचाने और भूजल बढ़ाने के लिए वन विभाग का महाअभियान शुरू

Must Read

मैदानी अमले को मिला प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, ड्रोन सर्वे और नई तकनीक से होगा वृक्षारोपण व वन सुधार कार्य

- Advertisement -

कोरबा।वर्षा ऋतु 2026 में कोरबा वन मंडल में हरियाली बढ़ाने और जल संरक्षण को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वन विभाग ने पांच परिक्षेत्रों में 2 लाख 64 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही सभी छह वन परिक्षेत्रों के मैदानी अमले को विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है।
बालको के खेतार क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कूप प्रभारियों, सहायकों और रेंज अधिकारियों को वृक्षारोपण, भूजल संरक्षण, बिगड़े वनों के सुधार, ग्रिड पॉइंट सर्वे, ड्रोन फोटोग्राफी और रिकॉर्ड संधारण की तकनीकी बारीकियां सिखाई गईं। एनआरएम इंजीनियरों ने मौके पर लेआउट तैयार कर कार्यों का लाइव प्रदर्शन भी किया।


वन विभाग इस बार पौधों की सुरक्षा के लिए प्री-स्ट्रेस पोल और चेनलिंक फेंसिंग का उपयोग करेगा, वहीं पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए जैविक एवं कार्बनिक खाद का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नेशनल वर्किंग प्लान कोड-2023 के अनुरूप तैयार किए जा रहे सर्वे और आंकड़ों के आधार पर भविष्य में वनों के संरक्षण, वन्यजीवों, वनस्पतियों तथा भूजल स्तर सुधार के लिए वैज्ञानिक तरीके से विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार किया जाएगा।
वन मंडल के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रशिक्षण के बाद पूरा मैदानी अमला तकनीकी रूप से सक्षम हो चुका है और वर्षा ऋतु में शुरू होने वाले इस महाअभियान को शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा।

Latest News

“सिमगा के वनांचल में शिक्षा का उत्सव: तिलक, पाठ्यपुस्तक और नशामुक्ति रैली के साथ हुआ नए सत्र का आगाज”

दूरस्थ वनांचल सिमगा में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत, निकली नशामुक्ति...

More Articles Like This