पचपेड़ी में डी.आई. पब्लिक स्कूल का प्रवेश प्रारंभ, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Must Read

नर्सरी से कक्षा 5 तक एडमिशन शुरू, सीमित समय के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध।

- Advertisement -


कोरबा जिले के पचपेड़ी स्थित डी.आई. पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल प्रबंधन द्वारा नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया सीमित समय के लिए खुली रहेगी, ऐसे में अभिभावकों से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है।


स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 2 से 3 वर्ष के छोटे बच्चों के लिए निःशुल्क प्ले क्लास की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक सेट जूते-मोजे और पाठ्य पुस्तकों की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
विद्यालय में स्मार्ट क्लास, सीसी कैमरा सुरक्षा, स्कूल बस/वैन सुविधा, बेहतर शिक्षण योजना और विशाल अध्ययन कक्ष जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। साथ ही बच्चों के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया है, जिससे वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।


अभिभावक अधिक जानकारी के लिए स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं। स्कूल पचपेड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है, जिससे पहुंचना भी आसान है।

Latest News

हसदेव की तेज धार में फंसी गाय, जान की परवाह किए बिना नदी में उतरे गौ सेवक

कोरबा। हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच एक गाय के फंस जाने से उसकी जान पर संकट मंडरा...

More Articles Like This