जागृति फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस पर समाजसेवियों और विशिष्टजनों का किया सम्मान

Must Read

कोरबा/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जागृति फाउंडेशन की डायरेक्टर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष (मानव अधिकार छत्तीसगढ़), अभिनेत्री व गायिका अंजू कुर्रे के नेतृत्व में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना, अस्पताल, ट्रांसजेंडर डॉक्टर तथा दिव्यांगजनों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इशिका कुर्रे, शीतल देवी, रानू विश्वकर्मा और नेहा सहित जागृति फाउंडेशन की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में समानता, मानवाधिकार, सेवा और संवेदनशीलता के मूल्यों को सशक्त करना रहा।
अंजू कुर्रे ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें कर्तव्यों और अधिकारों की याद दिलाता है, और समाज के हर वर्ग के योगदान को सम्मान देना ही सच्चा गणतंत्र है। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानितजनों को तिरंगा गमझा भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

Latest News

भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री को मिला नया मीडिया चेहरा, अरशद लारी बने छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी

कोरबा | भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री ने संगठन का विस्तार करते हुए कोरबा निवासी अरशद लारी को...

More Articles Like This