माध्यमिक शाला दादरकला में दिनांक 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन के निर्देशानुसार FLN (Foundational Literacy & Numeracy) मेला का भव्य आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन सरपंच श्रीमती मीना कंवर, उपसरपंच श्री लेखराम उइके, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती जय कुमारी चौहान, संकुल प्राचार्य श्री पी.एन. अनंत, प्रधान पाठक एस.एन. पात्रे, प्रधान पाठक डी.पी. साहू, प्रधान पाठक श्रीमती पार्वती जायसवाल, CAC विजेंद्र कुमार पाटले तथा विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं एवं समस्त पालकों की उपस्थिति में किया गया।

उद्घाटन के दौरान संकुल प्राचार्य ने FLN मेले के उद्देश्य, बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास तथा शिक्षण को मनोरंजक एवं प्रयोगात्मक बनाने की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कुल 43 FLN स्टाल लगाए गए, जहाँ विद्यार्थियों ने स्वचालित पंजीयन व्यवस्था के माध्यम से एक-एक स्टाल का अवलोकन किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से FLN से जुड़ी महत्वपूर्ण अवधारणाएँ सीखने में सफल रहे।
विशेष रूप से कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों ने स्टाल प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट भूमिका निभाई। उनके सहयोग, मार्गदर्शन और सक्रिय भागीदारी की सभी ने सराहना की।
