कोरबा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, नई दिल्ली से संबद्ध) द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्यभर में नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कोरबा जिले की कमान अब जितेन्द्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है, जिन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, कुलवंत सिंह खनूजा (पिथौरा, महासमुंद) को प्रदेश उपाध्यक्ष और शुभम शर्मा (भिलाई) को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीर सिंह बंदेशा, राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे एवं प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह सलूजा की सहमति से की गई हैं।
जितेन्द्र सिंह राजपूत की नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग अध्यक्ष डॉ. निर्मल शर्मा की अनुशंसा पर की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी गठित कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
जैसे ही उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई, कोरबा जिले के पत्रकारों और विभिन्न संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और संगठन को सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कोरबा में पत्रकार संगठन को नई कमान: जितेन्द्र सिंह राजपूत बने जिला अध्यक्ष
Must Read
