कोरबा की समाजसेवी अंजु कुर्रे बनीं केन्द्रीय मानवाधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

Must Read

कोरबा। लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती आ रही जिले की जानी-मानी समाजसेवी अंजु कुर्रे को केन्द्रीय मानवाधिकार परिषद के महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.के. खान द्वारा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयमाल सूर्यवंशी, प्रदेश अध्यक्ष मो. असलम खान, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अरशद खान एवं प्रदेश महासचिव गीता राम साहू की अनुशंसा पर की गई।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अंजु कुर्रे ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ी हूं और आगे भी हर वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ूंगी। संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीड़ितों की आवाज बनूंगी और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहूंगी।”
उनकी नियुक्ति के बाद केन्द्रीय मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए नई मजबूती के साथ कार्य करेगा।

Latest News

सुशासन तिहार की शिकायतों पर बड़ा एक्शन: कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए, जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा जनता का...

सुशासन तिहार की शिकायतों पर बड़ा एक्शन: कनकी और सरगबुंदिया के पंचायत सचिव हटाए गए, जिला प्रशासन की त्वरित...

More Articles Like This